menu-icon
India Daily

Earthquake While Driving: गाड़ी चलाते वक्त आ जाए रुस जैसा भूकंप तो क्या करें? जान लें जवाब, बच जाएगी जिंदगी 

भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं में पैनिक करना सबसे बड़ी गलती होती है. यदि आप सतर्क हैं, तो जान-माल दोनों की सुरक्षा की संभावना कहीं ज्यादा बढ़ जाती है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Earthquake While Driving: गाड़ी चलाते वक्त आ जाए रुस जैसा भूकंप तो क्या करें? जान लें जवाब, बच जाएगी जिंदगी 
Courtesy: Pinterest

Earthquake While Driving: हाल ही में रूस में आए तेज भूकंप ने एक बार फिर ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर हम ऐसी स्थिति में फंस जाएं तो क्या करें. खासतौर पर जब आप गाड़ी चला रहे हों और अचानक धरती कांपने लगे, तो घबराहट होना स्वाभाविक है. लेकिन घबराने के बजाय अगर आप कुछ जरूरी बातें पहले से जान लें, तो खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखा जा सकता है.

भूकंप के समय हमारी पहली प्रतिक्रिया होती है- तुरंत रुक जाना या गाड़ी छोड़कर भागना, लेकिन यह कदम हमेशा सही नहीं होता. चलती गाड़ी में भूकंप का एहसास थोड़ा देर से होता है, लेकिन जैसे ही झटके महसूस हों, सतर्कता जरूरी है.

भूकंप के समय गाड़ी में हैं तो सबसे पहले क्या करें?

  • अगर आप ड्राइव कर रहे हैं और आपको भूकंप के झटके महसूस होते हैं, तो घबराएं नहीं.
  • धीरे-धीरे गाड़ी को सड़क के किनारे रोकें, लेकिन ध्यान रखें कि ओवरब्रिज, फ्लाईओवर या पेड़ों के नीचे न रुकें.
  • इंजन बंद करें और सीट बेल्ट पहने रहें. गाड़ी के भीतर रहना सड़क पर होने से ज्यादा सुरक्षित होता है.
  • हॉर्न बजाने या बाहर निकलने की बजाय शांत रहें और झटकों के थमने का इंतजार करें.

भूकंप के बाद कब गाड़ी से निकलें?

  • जब झटके रुक जाएं और आप सुनिश्चित हो जाएं कि आस-पास खतरा नहीं है, तभी गाड़ी से बाहर निकलें.
  • आसपास बिजली के तार, पेड़, खंभे या इमारतों की स्थिति जरूर जांचें.
  • अगर आप किसी भी तरह की क्षति या दरारें सड़क पर देखते हैं, तो अगला कदम सोच-समझकर उठाएं.
  • रेडियो या मोबाइल से आपात जानकारी लेते रहें ताकि आगे के हालात की जानकारी मिलती रहे.

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • गाड़ी में हमेशा फर्स्ट एड किट, टॉर्च, पानी और मोबाइल चार्जर रखें.
  • अपने रास्ते की जानकारी परिवार या दोस्तों को दें, ताकि इमरजेंसी में संपर्क बना रहे.
  • अगर आप पहाड़ी क्षेत्र में हैं, तो लैंडस्लाइड की आशंका को लेकर और ज्यादा सतर्क रहें.

भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं में पैनिक करना सबसे बड़ी गलती होती है. यदि आप सतर्क हैं, तो जान-माल दोनों की सुरक्षा की संभावना कहीं ज्यादा बढ़ जाती है.