T20 World Cup 2026

12.79 लाख रुपये में 2026 Kawasaki Z1100 लॉन्च, जानें इस सुपरबाइक की खासियतें

Kawasaki Z1100 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी कीमत 12.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इस सुपरबाइक में क्या-क्या खासियतें दी गई हैं, चलिए जानते हैं.

Kawasaki
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: कावासाकी इंडिया ने नई अपडेटेड Z1100 बाइक लॉन्च कर दी है. इस बाइक की कीमत 12.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह एक सुपरबाइक है. पिछले साल की तुलना में इस बाइक में कई टेक्नोलॉजिकल अपग्रेड किए गए हैं. सिर्फ यही नहीं, इसके डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. 2026 कावासाकी Z1100 सुपरबाइक में कई खासियतें दी गई हैं, जिनके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं. 

कावासाकी Z1100 में 1,099 सीसी का चार-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है. यह 9000 आरपीएम पर 134 एचपी की पावर और 7600 आरपीएम पर 113 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. यह असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है.

कावासाकी Z1100 के फीचर्स: 

2026 कावासाकी Z1100 को निंजा 1100SX वाले एल्युमीनियम फ्रेम पर बनाया गया है. इसमें फुली एडजस्टेबल शोवा सस्पेंशन यूनिट लगाए गए हैं. स्टैंडर्ड Z1100 की बात करें तो इसमें शोवा फोर्क्स हैं, जबकि हाई-स्पेक SE वर्जन की बात करें तो इसमें शोवा फोर्क और ओहलिन्स S46 मोनोशॉक है. इसमें रिमोट प्रीलोड एडजस्टर शामिल हैं. स्टैंडर्ड Z1100 के ब्रेकिंग कंपोनेंट्स निंजा 1100SX के जैसे ही हैं. 

इनमें कावासाकी-ब्रांडेड टोकिको रेडियल कैलिपर्स का इस्तेमाल किया गया है. Z1100 में निंजा के 300 मिमी कॉन्फिगरेशन की तुलना में बड़े 310 मिमी ड्यूल डिस्क लगे हैं. SE मॉडल की बात करें तो ब्रेम्बो M4.32 कैलिपर्स और स्टील-ब्रेडेड ब्रेक लाइन्स हैं, जो स्टैंडर्ड वर्जन के ब्रेकिंग सिस्टम की तुलना में एक अहम सुधार माना जा रहा है. 

2026 कावासाकी Z1100 के फीचर्स:

इस बाइक में कई राइडिंग फीचर्स दिए गए हैं. इस सेट में 2 पावर मोड, 3 लेवल के ट्रैक्शन कंट्रोल, एक बाइडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, क्रूज कंट्रोल और ड्यूल चैनल ABS शामिल हैं, जो सभी IMU द्वारा सपोर्टेड हैं.0

हीरो ने लॉन्च किया था अपना ई-स्कूटर:

हाल ही में भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है. हीरो मोटोकॉर्प ने अपना नया ई-स्कूटर VIDA VX2 Go 3.4 kWh हाल ही में पेश किया था. इस स्कूटर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लॉन्च किया था. यह लॉन्च घर-घर ईवूटर पहल के तहत लाया गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक