menu-icon
India Daily

धन, करियर और प्यार, 11 मई को होने वाला कुछ बहुत बड़ा; त्रिग्रही राजयोग से इन चार राशियों की अचानक पलटेगी किस्मत!

11 मई 2026 को सूर्य, बुध और मंगल के एक साथ मेष राशि में आने से त्रिग्रही राजयोग बन रहा है. इस खास संयोग को ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जाता है, जो अचानक बदलाव और नए अवसर ला सकता है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
धन, करियर और प्यार, 11 मई को होने वाला कुछ बहुत बड़ा; त्रिग्रही राजयोग से इन चार राशियों की अचानक पलटेगी किस्मत!
Courtesy: GROK

नई दिल्ली: मई 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. इस दौरान ग्रहों की ऐसी स्थिति बन रही है, जो कई राशियों के जीवन में बदलाव का संकेत दे रही है. 11 मई को सूर्य, बुध और मंगल एक ही राशि में आकर एक दुर्लभ योग बनाएंगे. इस संयोग को लेकर ज्योतिष में माना जाता है कि यह समय अचानक अवसर और नई दिशा देने वाला हो सकता है. ज्योतिश शास्त्र के अनुसार सिंह से लेकर कुंभ तक कई ऐसी राशियां हैं जिनकी मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है.

ग्रहों का संयोग और बढ़ती सक्रियता

जब सूर्य, बुध और मंगल एक साथ आते हैं, तो इसे त्रिग्रही राजयोग कहा जाता है. इस बार यह योग मेष राशि में बन रहा है, जिससे इसकी ऊर्जा और प्रभाव ज्यादा सक्रिय माना जा रहा है. इसके साथ मंगलादित्य और बुधादित्य योग का असर भी जुड़ रहा है, जो इस अवधि को और महत्वपूर्ण बनाता है. ऐसे समय में फैसले तेजी से होते हैं और स्थितियों में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है.

मेष राशि पर सीधा असर

मेष राशि के लिए यह समय खास माना जा रहा है, क्योंकि यह योग इसी राशि में बन रहा है. कामकाज में तेजी आने की संभावना है और रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. नौकरी और व्यापार दोनों में नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और परिवार में भी सकारात्मक माहौल बना रह सकता है.

मिथुन और सिंह के लिए नए मौके

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय संपर्क और संवाद के जरिए लाभ दिला सकता है. नए लोगों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे, जिससे करियर में नई दिशा मिल सकती है. वहीं सिंह राशि के लोगों के लिए मेहनत का परिणाम सामने आने का समय है. आय में वृद्धि और महत्वपूर्ण कामों में सफलता के संकेत मिल रहे हैं.

तुला राशि में करियर को गति

तुला राशि के लिए यह योग करियर के लिहाज से फायदेमंद माना जा रहा है. नई नौकरी या बेहतर अवसर सामने आ सकते हैं. व्यापार में नए संपर्क बनने से लाभ होने की संभावना है. पैसों से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और रुके हुए काम पूरे होने की दिशा में बढ़ सकते हैं.

कुंभ के लिए भाग्य का साथ

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला हो सकता है. अचानक धन लाभ या नए अवसर मिलने के संकेत हैं. नौकरी में सम्मान बढ़ सकता है और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा और मानसिक रूप से संतुलन महसूस होगा, जिससे निर्णय लेने में आसानी हो सकती है.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com इन जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.