नए साल से पहले अपनाएं ये वास्तु टिप्स, दूर होगा वास्तु दोष; मिलेगी धन और समृद्धि की गारंटी!
Vastu Tips For Home: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है. घर की हर चीज को सही दिशा और स्थान पर रखने से सुख-समृद्धि आती है. अगर आप भी चाहते हैं कि नए साल में आपके घर में देवी लक्ष्मी का वास हो और धन लाभ हो, तो वास्तु के इन आसान उपायों को अपनाएं.
Pinterest
Vastu Tips For Home: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है. घर की हर चीज को सही दिशा और स्थान पर रखने से सुख-समृद्धि आती है. अगर आप भी चाहते हैं कि नए साल में आपके घर में देवी लक्ष्मी का वास हो और धन लाभ हो, तो वास्तु के इन आसान उपायों को अपनाएं.
वास्तु के अनुसार, तिजोरी को हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में रखें. यह दिशा धन के देवता कुबेर और देवी लक्ष्मी की मानी जाती है. सही दिशा में तिजोरी रखने से आर्थिक लाभ और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है.
घर में क्या-क्या रखें?
- प्रकृति की तस्वीरें: ईशान कोण में उगते सूरज, नदियों या उड़ते पक्षियों की तस्वीरें लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
- रसोई में लाल बल्ब: रसोई के अग्नि कोण में लाल रंग का बल्ब लगाने से शुभ परिणाम मिलते हैं.
- तुलसी और केले का पौधा: ईशान कोण में तुलसी और केले का पौधा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है.
नमक से दूर करें नकारात्मक ऊर्जा
- रोजाना पोछा लगाने के पानी में थोड़ा नमक मिलाएं.
- शाम के समय घर के कोनों में नमक रखें और सुबह उसे बाहर फेंक दें.
- टॉयलेट या बाथरूम के कोने में कटोरी में नमक रखें.
इन वास्तु उपायों से मिटाएं वास्तु दोष
- ईशान कोण में कलश रखें.
- मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं और घोड़े की नाल लगाएं.
- घर में रोजाना कपूर जलाएं और सुंदरकांड या रामायण का पाठ करें.
- बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखें.
- टूटे-फूटे सामान, बंद घड़ियां, और कबाड़ तुरंत घर से हटा दें.
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.