Janmashtami 2025: जन्माष्टमी के दिन आजमाएं तुलसी के ये खास उपाय, सदैव बनी रहेगी लड्डू गोपाल की कृपा!
Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर तुलसी के कुछ उपाय आपके जीवन में धन, वैभव, सुख और समृद्धि ला सकते हैं. चलिए जानते हैं कुछ खास उपाय.
Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का पावन पर्व 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने वाले भक्तों को ज्ञान की प्राप्ति होती है और उनके जीवन का अंधकार दूर होता है. इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा के साथ-साथ दान-पुण्य भी किया जाता है.
हालांकि, इस दिन तुलसी से बनी औषधियों का प्रयोग भी अत्यंत शुभ माना जाता है. तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है और श्री कृष्ण भी भगवान विष्णु के ही अवतार हैं. कृष्ण जन्माष्टमी पर तुलसी के कुछ उपाय आपके जीवन में धन, वैभव, सुख और समृद्धि ला सकते हैं. चलिए जानते हैं कुछ खास उपाय
तुलसी के पास जलाएं दीपक
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तुलसी के पास घी का दीपक अवश्य जलाएं. ऐसा करने से न केवल भगवान कृष्ण बल्कि देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं. इस उपाय को करने से घर में सकारात्मकता आती है और धन-धान्य से जुड़ी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है.
भगवान कृष्ण को तुलसी की माला चढ़ाएं
यदि आप कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को तुलसी की माला चढ़ाते हैं, तो आपके जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त हो जाती हैं. साथ ही, आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आपकी उन्नति होती है. इस उपाय को करने से आपको मानसिक और आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति होती है.
घर में तुलसी का पौधा लाएं
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशियां बनी रहें, तो आपको जन्माष्टमी के दिन घर में तुलसी का पौधा लाना चाहिए. आपको तुलसी का पौधा घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. इस पौधे को घर में लगाने के बाद, आपको प्रतिदिन इसकी पूजा करनी चाहिए और पूजा के बाद इसकी 3 या 7 परिक्रमा करनी चाहिए. ऐसा करने से पारिवारिक जीवन में खुशियां आती हैं. वैवाहिक जीवन भी सुखी रहता है.
इन चीजों का लगाएं भोग
जन्माष्टमी के दिन भक्त भगवान कृष्ण को लड्डू, मक्खन, खीर आदि का भोग लगाते हैं. इन चीजों के भोग के साथ, आपको भगवान कृष्ण को तुलसी भी अवश्य अर्पित करनी चाहिए. यदि आप भगवान कृष्ण को भोग में तुलसी के पत्ते भी डालते हैं तो श्री कृष्ण आपकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
और पढ़ें
- Himachal Accident: हिमाचल में भीषण हादसा, पिकअप ट्रक के खाई में गिरने से 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 15 बच्चों समेत 25 अस्पताल में भर्ती
- Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को इन 56 चीजों का लगाएं भोग, यहां देखें पूरी लिस्ट
- Pakistan Floods: पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण 'जलप्रलय', अचानक आई बाढ़ से 49 लोगों की मौत