Japanese Baba Wanga: भारत समेत एशिया के कई हिस्सों में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. ऐसे में लोगों में महामारी की दूसरी लहर की आशंका को लेकर चिंता बढ़ रही है. केरल, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे बड़े राज्यों में मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है. स्वास्थ्य अधिकारी कड़ी निगरानी रख रहे हैं. इस चिंता के बीच, जापानी मंगा कलाकार और लेखिका रयो तात्सुकी की चर्चा तेज हो गई हैजान लें कि इन्हें अक्सर जापानी बाबा वंगा भी कहा जाता है.
इनकी की गई एक पुरानी और भयावह भविष्यवाणी वायरल हो रही है. लोग अब 2030 में महामारी के फिर से आने के उनके दशकों पुराने दावे को याद कर रहे हैं, क्योंकि एक बार फिर से नए मामले बढ़ने लगे हैं.
रियो तात्सुकी को अक्सर बल्गेरियाई रहस्यवादी बाबा वेंगासे जोड़ा जाता है. रियो तात्सुकी को उनकी 1999 की किताब द फ्यूचर ऐज़ आई सी इट के लिए सबसे ज़्यादा जाना जाता है, जिसमें उन्होंने अपने सपनों में देखे गए दृश्यों को दर्ज किया है. उनकी सबसे चर्चित भविष्यवाणियों में से एक है: 2020 में एक अज्ञात वायरस आएगा, अप्रैल में चरम पर पहुंचने के बाद गायब हो जाएगा, और 10 साल बाद फिर से दिखाई देगा. जिन्हें 9/11 हमलों और राजकुमारी डायना की मृत्यु जैसी घटनाओं की भविष्यवाणी का श्रेय दिया जाता है. तात्सुकी की भविष्यवाणियां, जो उनके सपनों पर आधारित हैं, जापान में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हालांकि, विशेषज्ञ बार-बार यह दोहरा रहे हैं कि इन भविष्यवाणियों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.
जेएन.1 जैसे नए वेरिएंट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ऐसे में तात्सुकी की चेतावनी कि वायरस और ज्यादा तबाही मचाकर वापस आएगा, लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है. 1999 में उनकी भविष्यवाणी में कहा गया था कि वायरस 2020 के 10 साल बाद वापस आएगा, ज़्यादा मौतें करेगा और एक बार फिर वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों को बाधित करेगा.
अभी तक भारत में कोविड-19 के 1,000 से ज़्यादा सक्रिय मामले हैं. स्वास्थ्य अधिकारी घबराए नहीं हैं, बल्कि लोगों से सतर्क रहने, सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने और जानकारी रखने का आग्रह कर रहे हैं.