West Bengal Assembly Election 2026 IPL 2026

Aaj Ka Rashifal: सूर्य देव की कृपा से 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, किसे होगा फायदा और किसे नुकसान? जानें राशिफल

3 मई 2026 का दिन ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण कई राशियों के लिए मिश्रित फल लेकर आया है. मेष में उच्च सूर्य-बुध का संयोग बुद्धि तेज कर रहा है, जबकि वृश्चिक में नीच चंद्रमा कुछ उतार-चढ़ाव दे सकता है.

India Daily
Reepu Kumari

Aaj ka Rashifal: आज का दिन खगोलीय दृष्टि से काफी दिलचस्प है. मेष राशि में उच्च का सूर्य बुध के साथ जुड़कर बौद्धिक कार्यों को बल दे रहा है. शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में मजबूत हैं, जबकि गुरु मिथुन में और राहु कुंभ में अपनी जगह पर हैं. चंद्रमा वृश्चिक राशि के विशाखा नक्षत्र में नीच अवस्था में गोचर कर रहा है, जिससे आमजन को थोड़ा मिला-जुला प्रभाव महसूस होगा. मंगल और शनि मीन राशि में हैं, जो भावुकता बढ़ा सकते हैं. कुल मिलाकर दिन मेहनत और विवेक का साथ देने वाला है.

मेष राशि: ज्ञान और सतर्कता का संयोग

मेष राशि वालों के लिए आज ज्ञानार्जन और शोध संबंधी कार्य बेहतर रहेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कोई जोखिम भरा काम या नई शुरुआत अभी टाल दें. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है, पारिवारिक निकटता बनी रहेगी. व्यापार में स्थिरता है लेकिन शारीरिक रूप से सतर्क रहें. लाल वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा.

वृषभ राशि: जीवनसाथी का पूरा साथ

वृषभ राशि वालों को आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. नौकरी क्षेत्र में अच्छी प्रगति संभव है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर महसूस होगा. प्रेम-संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा. व्यापार में भी सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी. हरी वस्तु पास रखकर दिन को और बेहतर बनाएं.

मिथुन राशि: शत्रुओं पर बढ़त, विवेक जरूरी

मिथुन वालों पर शत्रु नियंत्रण रहेगा. गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. विवेकपूर्ण निर्णय लें. प्रेम-संतान में हल्की दूरी रह सकती है. व्यापार अच्छा चलेगा लेकिन हर मामले में थोड़ी अस्थिरता महसूस हो सकती है. हरी वस्तु शुभ रहेगी. 

कर्क राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें

कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. भावुकता अधिक हो सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण फैसले आज टाल दें. पढ़ने-लिखने में समय बिताएं. प्रेम-संतान पक्ष औसत रहेगा. व्यापार ठीक-ठाक चलेगा. लाल वस्तु साथ रखना फायदेमंद होगा.

सिंह राशि: संपत्ति और परिवार का मिश्रण

सिंह राशि वालों के लिए भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग बन रहा है. गृह कलह की भी आशंका है. स्वास्थ्य सुधर रहा है. प्रेम-संतान पक्ष अच्छा रहेगा. व्यापार में लाभ की संभावना है. लाल वस्तु पास रखें.

कन्या राशि: पराक्रम से मिलेगी सफलता

कन्या राशि वालों का पराक्रम आज रंग लाएगा. व्यापारिक मोर्चे पर सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. प्रेम-संतान पक्ष मजबूत है. व्यापार अच्छा चलेगा. लाल वस्तु का दान करना शुभ फल देगा. 

तुला राशि: धन और परिवार में वृद्धि

तुला राशि वालों को धनागमन के योग हैं. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम-संतान पक्ष अच्छा है. व्यापार स्थिर और लाभकारी रहेगा. लाल वस्तु का दान फायदेमंद होगा. 

वृश्चिक राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वृश्चिक राशि वालों में ओज और तेज बढ़ेगा. सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी. स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन और बेहतर बनाने की गुंजाइश है. प्रेम-संतान मध्यम रहेगा. व्यापार अच्छा चलेगा.

धनु राशि: चिंता कम, खर्च पर नियंत्रण

धनु राशि वालों का मन चिंतित रह सकता है. खर्च बढ़ने की आशंका है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम-संतान पक्ष औसत है. व्यापार अच्छा रहेगा. लाल वस्तु पास रखें.

मकर राशि: नए आय स्रोत और यात्रा

मकर राशि वालों के लिए नए आय मार्ग खुलेंगे. रुका धन वापस मिल सकता है. यात्रा का योग है. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में अच्छी स्थिति रहेगी. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा. 

कुंभ राशि: अदालती मामलों में सफलता

कुंभ राशि वालों को कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है. स्वास्थ्य सुधर रहा है. प्रेम-संतान पक्ष अच्छा हो गया है. व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी. हरी वस्तु पास रखना लाभदायक होगा. 

मीन राशि: भाग्य का साथ, अच्छे दिनों की शुरुआत

मीन राशि वालों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा. यात्रा संभव है. अच्छे दिनों की शुरुआत हो रही है. स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें. प्रेम-संतान और व्यापार दोनों अच्छे रहेंगे. लाल वस्तु पास रखें.