सिंह, तुला और मकर राशि के लिए शुभ संकेत, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

आज का दिन कई राशियों के लिए काफी शुभ रहने वाला है. वहीं, कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है. इसलिए दिन की शुरुआत करने से पहले यहां जानें अपना आज का राशिफल.

India Daily
Shanu Sharma

21 जून 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ जातकों को सफलता और लाभ के अवसर प्रदान कर सकती है, जबकि कुछ लोगों को अपने निर्णयों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी. आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या संदेश लेकर आया है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का मन आज कई दिशाओं में भटक सकता है, जिससे कार्यों में एकाग्रता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा. पारिवारिक मामलों में पिता की सलाह को नजरअंदाज न करें. 

वृषभ राशि

दिन की शुरुआत कुछ चुनौतियों के साथ हो सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और कुछ नए लोगों से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है.

मिथुन राशि

आर्थिक मामलों में आज राहत मिलने की उम्मीद है. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है या किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि, बातचीत में संयम बनाए रखना जरूरी होगा.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है. संतान से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देना होगा. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. संपत्ति संबंधी मामलों में सतर्क रहें.

सिंह राशि

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. करियर में सफलता मिलेगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहने वाला है. निवेश से जुड़े मामलों में समझदारी लाभ दिला सकती है.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें. वाहन खरीदने या किसी बड़ी योजना पर काम शुरू करने के संकेत मिल रहे हैं.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं. करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक मामले पहले से बेहतर होंगे. हालांकि, विरोधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखना आवश्यक होगा.

वृश्चिक राशि

आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, जबकि परिणाम अपेक्षा से कम मिलें. आज आपको आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज सारे फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत है. संपत्ति और कानूनी मामलों में विशेष सतर्कता बरतें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना चाहिए. स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

मकर राशि

नए कार्यों की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और विरोधियों से राहत मिलने की संभावना है. यात्रा के दौरान सावधानी बरतें.

कुंभ राशि

आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है.  विद्यार्थियों को परीक्षा या प्रतियोगिता से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. किसी भी वादे को सोच-समझकर करें.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है. हालांकि, परिवार में किसी शुभ आयोजन की तैयारी खुशी का कारण बनेगी. करियर में की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं.