कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार राज्य में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए बहुमत हासिल किया है जबकि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.
चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने से इनकार कर दिया है. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कई सीटों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं. हालांकि संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नई सरकार के गठन के बाद मौजूदा सरकार को पद छोड़ना होगा.
इसी बीच अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित ‘शांतिनिकेतन’ आवास से सुरक्षा हटाए जाने की खबर सामने आई है. हालांकि प्रशासन की ओर से इस फैसले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.
Kolkata, West Bengal: Kolkata Police have withdrawn the security deployed outside TMC MP Abhishek Banerjee's residence, 'Shantiniketan'.
(Visuals from outside the residence) pic.twitter.com/lR0gEM72II— IANS (@ians_india) May 6, 2026Also Read
वहीं चुनाव परिणामों के बाद राज्य के कई हिस्सों से हिंसा और तनाव की खबरें भी सामने आई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट इलाके में मंगलवार रात हंगामा देखने को मिला. आरोप है कि बुलडोजर के साथ पहुंचे कुछ लोगों ने टीएमसी से जुड़े यूनियन कार्यालय को निशाना बनाया.
बताया जा रहा है कि न्यू मार्केट यूनियन का कार्यालय पूरी तरह तोड़ दिया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में डर का माहौल बन गया और कई लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है लेकिन तनाव बना हुआ है.
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा. वहीं डेरेक ओ’ब्रायन ने भी कार्रवाई पर सवाल उठाए. दूसरी ओर कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि तोड़ा गया ढांचा अवैध निर्माण था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. चुनाव नतीजों के बाद बंगाल की राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम पर पूरे देश की नजर बनी हुई है.